अनेकता में एकता अनंत परोपकार हेतु कर्म🚩🇮🇳🙏🏻
बहुत दिनो से Pleasure गाडी का उपयोग नही होने से, वह पडी पडी खराब होने जैसी स्थिति में पहुंच रही थी।
विचार आया Olx पे बेच दे
Add डाला किमत Rs 30000/-
बहुत आफर आये 15 से 28 हजार तक।
मुझे लगा यदि 28 मिल रहे तो, कोई 29-30 भी दे ही देगा।
एक का 29000 का प्रस्ताव आया।
उसे भी waiting में रखा।
एक सुबह काल आया, उसने कहा-
साहब नमस्कार , आपकी गाडी का add देखा। पसंद भी आयी है। परंतु 30000 इकट्ठे करने का बहुत प्रयत्न किया, 24 ही इकठ्ठा कर पाया हूँ। बेटा इंजिनियरिंग के अंतिम वर्ष में है। बहुत मेहनत की है उसने। कभी पैदल, कभी सायकल, कभी बस, कभी किसी के साथ। सोचा अंतिम वर्ष तो वह अपनी गाडी से ही जाये। आप कृपया अपनी Pleasure गाड़ी मुझे ही दिजीएगा। नयी गाडी दुगनी किमत से भी ज्यादा है। मेरी हैसियत से बहुत ज्यादा है। थोडा समय दिजीए। मै पैसो का इंतजाम करता हूँ। मोबाइल बेच कर कुछ रुपये मिलेंगें। परंतु हाथ जोड़कर कर निवेदन है साहब, गाड़ी मुझे ही दिजीएगा। आपकी गाड़ी का कलर भी मेरे बेटे का फेवरेट कलर है
मैने औपचारिकता में ओके बोलकर फोन रख दिया।
कुछ विचार मन में आये
वापस काल बैक किया और कहा आप अपना मोबाइल मत बेचिए, कल सुबह केवल 24 हजार लेकर आईए, गाडी आप ही ले जाईए वह भी मात्र 24 में ही
मेरे पास 29 हजार का प्रस्ताव होने पर भी 24 हजार में किसी अपरिचित व्यक्ति को मै गाड़ी देने जा रहा था।
मन में सोचा एक पिता का सम्मान अपने बेटे के सामने रह जाये चार पाँच हजार इससे बड़के तो नही
कल उनके घर Pleasure आएगी।
और मुझे ज्यादा नुकसान भी नहीं हो रहा था।
ईश्वर ने इतना तो दिया ही है कि किसी की छोटी छोटी मदद कर सकूँ, और सबसे बडा धन तो लोगों की मदद करना ही है,
अगली सुबह उन्होंने कम से कम 6-7 बार फोन किया साहब कितने बजे आऊ, आपका समय तो नही खराब होगा। पक्का लेने आऊं, बेटे को लेकर या अकेले आऊ। पर साहब आप गाडी किसी और को नही देना ।।
वह 2000, 500, 200, 100, 50 के नोटों को इकट्ठा करके लेकर आये, साथ में बेटा भी था। ऐसा लगा, पता नही कहा कहा से निकाल कर या मांग कर या इकठ्ठा कर यह पैसे लाये है।
बेटा एकदम आतुरता और कृतज्ञता से गाड़ी को देख रहा था। मैने उसे दोनो चाबियां दी, कागज दिये। बेटा गाडी पर विनम्रतापूर्वक हाथ फेर रहा था। रुमाल निकाल कर पोछ रहा था।
उन्होंने पैसे गिनने को कहा, मैने कहा आप गिनकर ही लाये है, कोई दिक्कत नहीं।
जब बो जाने लगे, तो मैने उन्हे 500 का एक नोट वापस करते हुए कहाँ, घर जाते हुए मिठाई लेते जाइयेगा। सोचा कि कही इन पर पेट्रोल के पैसे है या नही। और यदि नही हैं तो मिठाई और पेट्रोल दोनो इसमें आ जायेंगें।
आँखों में कृतज्ञता के आंसु लिये उन्होंने हमसे विदा ली और अपनी Pleasure ले गये। जाते समय बहुत ही आतुरता और विनम्रता से झुककर अभिवादन किया। बार बार आभार व्यक्त किया।
हम लोग सहज भाव में कहते है it's my pleasure
परंतु आज Pleasure बेचते समय ही पता चला कि वास्तव में Pleasure होता क्या है।
जीवन में कभी कभी कुछ व्यपार करते समय नफा नुकसान नहीं देखना चाहिए।
करबद्ध निवेदन है कि ईश्वर ने आपको कुछ देने लायक बनाया हो या नही,
किसी एक व्यक्ति को सुख देने या खुशी देने लायक तो बनाया ही है।
आज सब्जी वाली किसी बुजुर्ग महिला या पुरुष को अपनी ओर से केवल 5 या 10 रुपये अधिक देकर देखिएगा,
वही Pleasure न आये तो कहना।
छोटी छोटी खुशियाँ बाँटे।
प्रत्यक्ष प्रमाण स्वयं की जीवनी के माध्यम से लिखित जय हिन्द जय हिंदुत्व जय हिन्दू सनातन संस्कृति जय हिन्दू राष्ट्र भारत
Comments
Post a Comment